WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pt. Pradeep Mishra’s Car Overturned :कथावाचक पं प्रदीप मिश्रा की कार पलटी

3624

Pt. Pradeep Mishra’s Car Overturned : पं प्रदीप मिश्रा की कार पलटी

Dehradun : कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कार उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन करके लौटते समय हुआ। लेकिन पंडित प्रदीप मिश्रा और उनके साथ दर्शन करने गए सभी लोग सुरक्षित हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार में शिव महापुराण की कथा चल रही है। इस कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाता है। शुक्रवार को कथा से पहले वे नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे।

दर्शन के बाद वे जब लौट रहे थे, तब उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लौटकर उन्होंने कथा भी की, जिसमें इस दुर्घटना का उल्लेख भी किया। पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान बताया कि वे नीलकंठ महादेव मंदिर का दर्शन करने गए थे। वापस आ रहे थे, तभी मंदिर से करीब 8 किमी नीचे आए, तब गाड़ी पलट गई। पहाड़ से टकराकर गाड़ी दो बार पलटी। यदि एक बार और कार पलटती तो वाहन नदी में गिर जाता।

हादसे में पं मिश्रा सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ। इस हादसे से उनके भक्त काफी डर गए थे। लेकिन, उनके सकुशल होने की खबर सुनकर उन्होंने राहत की सांस ली।