WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: दंगे को लेकर अभी तक 148 गिरफ्तार,SP को गोली मारने वाला अब तक फरार

1077
Khargone Violence : Is It Intelegence Failure? दंगा अचानक भड़का या पूर्व नियोजित था?
खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट
Khargone: खरगौन दंगों में पुलिस ने अब तक 148 दंगाई को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसे अब तक यह नहीं पता चल सका कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को गोली किसने मारी थी। पुलिस ने इसका पता करने के लिए अपने इंटेलिजेंस को और एक्टिव कर दिया है। कुछ जगह के वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वहीं आज भी कर्फ्यू में भी दो घंटे की ढील दी जा रही है।
खरगोन में राम नवमीं के दिन हुए दंगे के बाद पुलिस ने आज सुबह तक 148 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले दंगाईयों की संख्या बढ़ सकती है। आज भी कुछ गिरफ्तारी होने की संभावना है। इधर पुलिस को अब तलाश है उस दंगाई की,जिसने एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाई थी। वहीं एक अन्य दंगाई की भी तलाश है, जिसने यहां के टीआई पर पत्थर फेंका था।
एसपी पर गोली चलाने वाले को लेकर अब तक कोई कुछ नहीं बता रहा है। पुलिस ने इस मामले में सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की थी, वहीं अभी करीब एक दर्जन लोग उसकी हिरासत में भी है, लेकिन ये भी नहीं बता रहे है कि एसपी पर गोली किसने चलाई थी। एसपी पर गोली चलाने वाले की खोज में पुलिस के एक दल ने दंगे के दौरान के कई वीडियो फुटेजों को खंगाला। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों पहचान तो कर ली है, जिन पर उसे गोली चलाने का शक है, लेकिन वह इस पर और पुख्ता सबूत और गवाह चाहती है।
इधर अब तक इस पूरे दंगे में 148 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, सभी को जेल भेजा जा चुका है। आज फिर से कर्फ्यू में ढील दी गई है।