WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

By-Election Result : कहीं से BJP ने जीत दर्ज नहीं की, शत्रुघ्न सिन्हा 1 लाख से जीते

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'ममता बनर्जी 2024 के चुनावों में गेम-चेंजर साबित होंगी'

1767
WhatsApp Image 2022 04 16 At 5.27.16 PM 696x392

New Delhi : एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे बीजेपी के लिए निराशाजनक रहे! किसी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज नहीं की।

जिन चार विधानसभा सीटों पर आज मतगणना हुई, वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की आसनसोल है।

इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की जीत के बाद TMC के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पहले कुछ जगहों पर ‘खेला होबे’ EVM के साथ होता था। लेकिन, यहां निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते हैं। यह जीत TMC, ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है।

WhatsApp Image 2022 04 16 at 5.28.51 PM

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वे 2024 के चुनावों में गेम-चेंजर साबित होंगी। आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने एक लाख से अधिक मतों से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को हरा दिया।

पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने करीब 20 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार केया घोष को हराया। TMC नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैं जिस पार्टी में रहता हूं, उस पार्टी के लिए जान भी देता हूं। मुझे यह साबित करने की जरूरत नहीं।

पहले मैंने भाजपा के लिए 2 गोल किए, अब मैं TMC के लिए 10 गोल करूंगा। 20,000 ज़्यादा वोटों से मिली जीत को मैं ममता बनर्जी और TMC संगठन को समर्पित करता हूं।

भाजपा को निराशा

हार के बाद भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हमारी तरफ से कुछ कमियां थीं जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। जनता का फैसला मान्य होगा।

कुछ स्थानों पर धांधली के कुछ मामले देखे गए लेकिन केंद्रीय बलों ने वास्तव में अच्छा काम किया। हम आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि बालीगंज में बाबुल सुप्रियो की जीत का अनुमान था, केया घोष ने बड़ी लड़ाई लड़ी। हम पुलिस, प्रशासन और चुनाव आयोग से राज्य में हिंसा पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा नहीं होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीती

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का जिला बनाने का दांव चल गया। कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने BJP के कोमल सिंह जंघेल को 20 हजार 167 से वोटों से हरा दिया।

इस जीत पर कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि यह खैरागढ़ की जनता की जीत है। भूपेश सरकार के कामकाज पर जनता ने मुहर लगाई है।

महाराष्ट्र में भी बीजेपी हारी

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार जयश्री जाधव ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

कांग्रेस-एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को 96,176 वोट मिले, जबकि भाजपा के सत्यजीत कदम को 77,426 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि जाधव 18,750 मतों के अंतर से विजयी हुए।

बिहार में आरजेडी का जलवा

आरजेडी के अमर पासवान ने बिहार में बोचहां विधानसभा सीट जीत ली है। उन्होंने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी बेबी कुमारी को 36,653 मतों के अंतर से हरा दिया है। चुनाव आयोग अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।