WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Rail Mantri Tour : रेल मंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया!

1449

Khajuraho : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो भ्रमण के अवसर पर ग्राम डहर्रा में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार, जिले के प्रभारी मंत्री ओपी सखलेचा, खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और कलेक्टर संदीप जी आर के साथ भ्रमण किया।

उन्होंने ग्राम में संचालित योजनाओं के क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लेते हुए लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की ग्राम डहर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही से योजना में मिली राशि तथा 90 दिवस मजदूरी की मिली राशि की जानकारी ली। हितग्राही के निवास पर नल कनेक्शन से पानी की सुविधा भी पाई गई। ग्राम खजुवा में हितग्राहियों ने पेयजल सुविधा बहाली की मांग की।

राजनगर ब्लॉक में सतई स्त्रोत आधारित योजना 131 ग्रामों में शुरू हुई है। कुटनी बांध से समूह जल प्रदाय कराने के लिए 273.93 करोड़ की लागत से कार्य कराए जाएंगे। जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है।