WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP BJP: सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

1920
मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय भवन दीनदयाल परिसर

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमति से सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं पदाधिकारियों की घोषणा की है।

प्रदेश सह संयोजकों में गजेन्द्र सकलेचा उज्जैन, अनन्त पंवार इंदौर, उमाकांत दीक्षित भोपाल, अशोक सिंघई जबलपुर, देवीदीन दुबे सागर, भरतसिंह राजपूत नर्मदापुरम, अजय सिंह बघेल शहडोल, रमापति जायसवाल रीवा, ब्रजकिशोर डंडोतिया चम्बल एवं अशोक पटसारिया ग्वालियर शामिल है।

अमित उदय शाजापुर को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, सत्यजीत चतुर्वेदी भोपाल को प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं विनोद गुर्जर मंदसौर को सह कार्यालय मंत्री घोषित किया है।