WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP- RSS Coordination Meeting: भाजपा-संघ की समन्वय बैठक में होगा मंथन

सीएम- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित संघ के पदाधिकारी भी होंगे शामिल

1356

भोपाल: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की समन्वय के लिए 26 अप्रैल को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। प्रदेश में पिछले दिनों बने हालातों पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा हो सकती है। साथ ही भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने को लेकर भी विचार होगा। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संघ की ओर से क्षेत्र प्रचाकर दीपक बिस्पूते के अलावा प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों की मानी जाए तो हाल ही में प्रदेश के दो शहरों में हुये दंगों को लेकर बातचीत हो सकती है। प्रदेश का माहौल कैसे बेहतर किया जा सके, इसे लेकर संघ और भाजपा के नेता आपस में अपने सुझाव दे सकते हैं। इनसे अलावा एक दर्जन निगम-मंडलों में नियुक्ति नहीं होने को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इन सब के साथ सबसे महत्वपूर्ण विषय यह रह सकता है कि भाजपा का दस फीसदी वोट कैसे बढ़ाए जाएं, इसके लिए संघ और भाजपा संगठन एवं सरकार की क्या-क्या भूमिका हो सकती है। इस लक्ष्य को पाने के लिए किन-किन नेताओं को आगे रखा जाए। इस पर पिछली बैठक में भी विचार हुआ था।

वहीं संघ की ओर से प्रदेश भाजपा संगठन को कुछ सामाजिक एवं राजनीतिक प्रोग्राम भी दिए जा सकते हैं। इन कार्यक्रमों को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं फरवरी में हुई संघ-भाजपा की समन्वय बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की जाएगी। समीक्षा से पहले भाजपा संगठन उस बैठक के निर्णयों को अपडेट करने में लग गया है।