WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MLA’s marriage : मनावर के MLA डॉ हीरालाल अलावा दूल्हा बनेंगे

2 मई को छत्तीसगढ़ के धमतरी की जागृति उनकी जीवनसाथी बनेगी

3648
WhatsApp Image 2022 04 20 At 2.50.24 PM 696x339

MLA’s marriage : मनावर के MLA डॉ हीरालाल अलावा दूल्हा बनेंगे

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : जिले के मनावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉ हीरालाल अलावा 2 मई को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंवरी गांव की जागृति से होने जा रहा है। वे रामकृष्ण जी की बेटी है। अभी यह जानकारी नहीं मिली कि क्या वे भी डॉ अलावा की तरह डॉक्टर हैं! विवाह स्थल कुक्षी तहसील के तलवाड़ा के निकट भैंसलाई गांव है।

इस विवाह की ख़ास बात यह कि विवाह के आमंत्रण पत्र में दर्शनाभिलाषी में जिले के तीन कांग्रेस विधायकों हनी बघेल (कुक्षी), पांचीलाल मेढ़ा (धरमपुरी), प्रताप ग्रेवाल (सरदारपुर) के अलावा मुकेश पटेल (अलीराजपुर) और अशोक हर्शकोले के नाम लिखे गए हैं।

जीवन की एक नई पारी शुरू करने वाले डॉ हीरालाल अलावा आज आदिवासी वर्ग में अपनी गहरी पैठ बना चुके हैं।

‘जयस’ के सरंक्षक होने से पहले डॉ हीरालाल अलावा ने AIIMS में डॉक्टरी की पढ़ाई की। वे 2012 से 2015 तक वहां सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूपसेवा भी दे चुके हैं।

2016 में उन्होंने AIIMS में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी को छोड़ दी। इस बीच उन्होंने जय युवा संगठन (जयस) बनाया।

आदिवासियों के लिए उनका संघर्ष रंग लाने लगा और देखते ही देखते ‘जयस’ मध्यप्रदेश में राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने लगा।

डॉ अलावा की लोकप्रियता को देखते कांग्रेस ने उनको 2018 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में मनावर सीट से मैदान में उतारा।

डॉ अलावा ने भी कांग्रेस आलाकमान के भरोसे पर खरा उतरते हुए मनावर में 15 सालों से बीजेपी के वर्चस्व को ख़त्म कर पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल को बड़े अंतर से हराया।

Also Read: Khargone News: SP को गोली चलाने वाले दो आरोपियों के नाम आए सामने, नामजद प्रकरण दर्ज 

कहा जाता है कि इस चुनाव में कांग्रेस के स्थानीय नेता डॉ हीरालाल के खिलाफ थे। लेकिन, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके टिकट पर मोहर लगाई थी। दिग्विजय सिंह ने भी डॉ अलावा का समर्थन किया था।