WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

PM Corona Meeting with CM’s : VAT घटाकर जनता को राहत देने की सलाह

763
WhatsApp Image 2022 04 27 At 3.12.57 PM 696x399

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के फिर बढ़ते मामलों को लेकर आज राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को। उन्‍होंने पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी CM’s को सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने राज्‍यों से यह अपील की, कि जिन राज्‍यों ने अपने यहां पेट्रोल व डीजल से VAT नहीं घटाया है, वे जनता के हित में इसे घटाने का निर्णय लें।

उन्‍होंने विभिन्‍न राज्‍यों के विभिन्‍न शहरों में वर्तमान पेट्रोल-डीजल मूल्‍य का भी उल्‍लेख किया।

उन्‍होंने बताया कि किस प्रकार इन कीमतों में अंतर है। यदि अन्‍य राज्‍य की VAT घटाते हैं तो जनता को इसका सीधा फायदा होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, झारखंड, तमिलनाडु ने किसी न किसी कारण से केंद्र सरकार की बातों को नहीं माना और उन राज्य के नागरिकों पर बोझ पड़ता रहा।

मेरी प्रार्थना है कि नंवबर में जो करना था, अब VAT कम करके आप नागरिकों को इसका लाभ पहुंचाएं।

आज की वैश्विक परिस्थितियों में भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए आर्थिक निर्णयों में केंद्र और राज्य सरकारों का तालमेल, सामंजस्य पहले से अधिक आवश्यक है।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी।

राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें। कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया।

जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं।

ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड का काम तेजी से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना चाहिए।

बिस्तर, वेंटिलेटर और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जैसी सुविधाओं के लिए हम काफी बेहतर स्थिति में हैं लेकिन ये सुविधाएं कार्यांवित रहे, हमें ये भी सुनिश्चित करना होगा।