WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Pooja Thapa on Remand : पूछताछ में पूजा थापा ने कई बातें उगली

बारह हजार रुपए महीना कमाने वाली की कमाई 15 लाख रुपए

2870
WhatsApp Image 2022 04 28 At 6.09.27 PM

Indore : फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाली पूजा थापा को राऊ पुलिस ने 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। इसके बाद उसे दूसरे थानों की पुलिस भी रिमांड पर ले सकती है। पूजा ने मंगलवार सुबह कोर्ट सरेंडर किया था। जबकि, पुलिस 12 दिन से उसे ढूंढ रही थी। पूछताछ में उसने अपनी कमाई के सेटेलमेंट के बारे में कई जानकारी दी।

सेना के एक आदमी से साढ़े 3 लाख रुपए ठगे जाने के बाद मामला सामने आया और पुलिस ने युवती और उसके साथी युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने मास्टरमाइंड पवन और पूजा के नाम बताए थे। इन दोनों ने आठ महीने में एक करोड़ रुपए कमाए, यानी हर महीने लगभग 15 लाख रुपए। जबकि, यही महिला पहले एक एडवाइज़री कंपनी में 12 हजार रु. महीने की नौकरी करती थी। पुलिस ने पवन को तो पहले पकड़ लिया था, लेकिन पूजा फरार थी। पुलिस ने उसकी बहन और मां पर दबाव बनाया। वहीं जीजा को भी हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पूजा ने बुधवार को सीधे कोर्ट में सरेंडर किया। पूजा सामान्य परिवार से आती है, लेकिन उसके शौक काफी महंगे हैं। वह वीकेंड पर मुंबई, गोवा और बेंगलुरु के पबों में पार्टी करने जाती थी। पिता मामूली सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, लेकिन पूजा लग्जरी लाइफ जीती है। वह कई विदेश यात्रा भी कर चुकी है। इंदौर के शेखर प्लेनेट में रहने वाली पूजा उर्फ आशी उर्फ शैफाली पर आरोप है कि उसने दादाजी ट्रेडर्स, ए वाय ट्रेडर्स, प्रखर जी और विजय नाम की फर्जी कंपनियां बनाईं। फिर लोगों से निवेश कराने और रुपए दोगुने करने की बात पर ठगी का खेल शुरू किया।

पिता एक कंपनी में गार्ड
15 साल पहले पूजा के पिता उसकी मां से अलग हो गए थे। जिसके बाद बड़ी बेटी अमृता उनके साथ रहने लगी, जबकि पूजा और छोटी बहन पायल अपनी मां के साथ रहने लगे। पूजा थापा के पिता दवा कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। पूजा ने पहले मोहित और पंकज की एडवाइजरी कंपनी में नौकरी की। विजय नगर पुलिस मोहित को पहले ही पकड़ चुकी है। यहां पूजा करीब 500 लोगों के स्टाफ को संभालती थी, लेकिन उसका नाम सामने नहीं आया। इसके बाद पवन और साथ में काम करने वाले अन्य साथियों की मदद से उसने खुद की कंपनियां डाल ली और फर्जीवाड़ा करने लगी।

बहन की दूसरी शादी करवाई
पूजा को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। उसकी बहन अमृता की जानकारी मिली। पुलिस ने उसके पति प्रशांत चित्रे को हिरासत में लिया। प्रशांत की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद उसने अमृता से शादी की । प्रशांत पेशे से मैकेनिक है, वह और अमृता पहले देवास में ऑटोमोबाइल कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच अफेयर हुआ। जिसके बाद पूजा ने उनकी शादी करवा दी। पूजा ने अपने खर्च से दोनों को शादी के बाद फ्लाइट से शिमला और मनाली घूमने भेजा था। इसके अलावा पूजा पिता को भी पैसे देती रहती थी। उसने बहनों के नाम से भी प्रॉपर्टी खरीदी है।