WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid : छापामार टीम को देखकर गश खाकर गिरे ‘करोड़पति वैज्ञानिक’

1704
EOW Action

EOW Raid : छापामार टीम को देखकर गश खाकर गिरे ‘करोड़पति वैज्ञानिक’

Satna : जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। यह वैज्ञानिक करोड़पति निकला। आज सुबह बोर्ड में बतौर वैज्ञानिक पदस्थ सुशील कुमार मिश्रा के घर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की रीवा टीम ने छापा मारा।

बताया गया है कि ईओडब्ल्यू टीम सुबह 6 बजे सतना के मारुति नगर स्थित वैज्ञानिक के घर पहुंची। डोर बेल बजने के बाद दरवाजा खोलने के लिए वैज्ञानिक खुद पहुंचे। टीम का परिचय पता लगा तो वह वहीं गश खाकर गिर पड़े। टीम ने संभाला और फिर आगे की कार्रवाई शुरू की। TI मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के साथ 25 सदस्यीय टीम यह कार्रवाई कर रही है। अब तक घर से ही करोड़ों की संपत्ति मिली है।

टीम को शुरुआती कार्रवाई में करीब 30 लाख नकद, सतना स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का फार्म हाउस और 25 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। अभी तक करीब 1 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अभी कार्रवाई जारी है, इसलिए ये आंकड़ा बढ़ सकता है। आगे की कार्रवाई में बेनामी संपत्ति उजागर होने की संभावना है।

EOW की टीम ने जैसे ही वैज्ञानिक के घर छापामार कार्रवाई की, प्रदूषण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई जारी है, शाम तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। टीम को उम्मीद है कि अभी और भी संपत्तियों का खुलासा हो सकता है।