WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Date Of Purchase Of Wheat Should Be Extended: गेहूँ खरीदी की तिथि 31 मई तक बढ़ायी जाए : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गेहूँ उपार्जन की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

1102

भोपाल. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गेहूँ खरीदी की तिथि 31 मई तक बढ़ा दी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय में गेहूँ उपार्जन की समीक्षा बैठक ले रहे थे। कृषि, सहकारिता, मंडी बोर्ड एवं खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए। किसानों के गेहूँ का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गेहूँ खरीदी की तिथि बढ़ाने से किसानों को अपना गेहूँ विक्रय करने का और मौका मिल सकेगा। जो किसान गेहूँ विक्रय नहीं कर पाए हैं वे निर्धारित बढ़ी हुई तिथि में गेहूँ विक्रय कर सकते हैं।

Read More… जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिये हर मोड़ पर साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री चौहान 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राकृतिक खेती के साथ प्रदेश में सोयाबीन एवं दालों की खेती को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में अभी तक 41 लाख 57 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी जा चुकी है।

Read More… MP Black Buck Poachers Attack : काले हिरण के शिकारियों का पुलिस टीम पर हमला, तीन की मौत!