नगरीय विकास मंत्री ने भोपाल में जल आपूर्ति में देरी पर व्यक्त की नाराजगी,अधिकारियों को लगाई फटकार

1518

नगरीय विकास मंत्री ने भोपाल में जल आपूर्ति में देरी पर व्यक्त की नाराजगी,अधिकारियों को लगाई फटकार 

जल आपूर्ति जल्द शुरू करने के दिये निर्देश

भोपाल :नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल में नगर निगम द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जल आपूर्ति बहाल नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जल आपूर्ति जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

water cricis

उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा पुरानी कोलार पाइप लाइन के स्थान पर नई पाइप लाइन से जल आपूर्ति शुरू करने के लिये 12 से 14 मई तक भोपाल शहर के कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति रोकी गई थी, लेकिन जल आपूर्ति 15 मई दोपहर तक शुरू नहीं हो सकी। इससे नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।