WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bride Missing : रोशनी को तो आकाश ले गया, जितेन्द्र खाली हाथ लौट गया

दुल्हन मेकअप करवाने ब्यूटी पार्लर गई, तो वहीं से किसी के साथ गायब हो गई!

1911
WhatsApp Image 2022 05 19 At 7.55.08 PM 696x1004

Indore : उज्जैन से आई बारात बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गई क्योंकि, शादी से पहले दुल्हन रोशनी ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई! नाचते-गाते दोस्तों के साथ दूल्हा जीतेन्द्र मंडप में पहुंचा, पर बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

दुल्हन तैयार होने का कहकर ब्यूटी पार्लर गई, तो वही से अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जानकारी यह भी है कि दुल्हन किसी आकाश युवक के साथ भाग गई।

एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड में उज्जैन से दूल्हा बारातियों के साथ धूमधाम से इंदौर पहुंचा। बारात दरवाजे पर खड़ी थी, लेकिन दुल्हन शादी के मंडप में आने से पहले ही गायब हो गई।

फिल्मों में तो अक्सर दुल्हन को मंडप से भागते हुए कई बार दर्शकों ने देखा है। लेकिन, ब्यूटी पार्लर का जाने का कहकर ये युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

Read More… How Gyanvapi Mosque Survived : इंदौर की मराठा सेना को रोकने से बच गई ज्ञानवापी मस्जिद 

काफी देर तक परिजनों ने दूल्हे पक्ष से दुल्हन के लापता होने की जानकारी नहीं दी। बाद में दुल्हन के गुमशुदा होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई।

दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंचे, जहां हाथ में कटार और सर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हा देर रात तक थाने की दहलीज पर खड़ा रहा।

दूल्हे के परिवार के पक्ष के लोगों ने थाने पर एक आवेदन दिया है जहां इस घटना में आगे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर पुलिस को जानकारी दी गई।

एमजी रोड थाना प्रभारी धर्मवीर नागर के मुताबिक, उज्जैन के जितेंद्र डागर की शादी रोशनी पिता विनोद डागर से तय हुई थी। बारात बुधवार को चिमनबाग स्थित उषा फाटक पहुंची।

तब लड़की मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो दूल्हा थाने पहुंच गया। लड़की अन्नपूर्णा इलाके के ब्यूटी पार्लर में गई थी और वहीं से गायब हुई!

इसलिए मामला अन्नपूर्णा थाने का होने से उन्हें वहां शिकायत करने के लिए कहा गया।

रोशनी को क्या आकाश ले गया

दुल्हन की मां का कहना था कि बुधवार दोपहर में बेटी रोशनी की सगाई हुई। शाम को शादी थी। रोशनी ब्यूटी पार्लर गई थी। हम बारात के स्वागत में लगे थे।

दूल्हे के साथ पहले की रस्में हो चुकी थी। बेटी का इंतजार था, काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिली। हम दूल्हे और उसके परिवार को कभी मेकअप तो कभी गाड़ी पंक्चर की वजह से देरी का बहाना बनाते रहे, लेकिन उन्हें शक हो गया था।

Read More… CM ने बीच में बोलने पर कलेक्टर को लगाई फटकार 

दूल्हा और उसका परिवार पुलिस के पास पहुंच गए। बेटी के एक दोस्त आकाश का अक्सर घर में आना-जाना रहता था। वह भी नहीं दिख रहा था।

उसे ढूंढा तो वो भी गायब था। आकाश तो रोशनी का भाई जैसा था। हम उस पर पूरा भरोसा करते थे। उन दोनों का फोन बंद आ रहा है। इसलिए तय है कि रोशनी को आकाश ही भगाकर ले गया।