WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Mining Officer Accused of Molestation : खनिज अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

2714

Ratlam : इंदौर-उज्जैन संभाग के खनिज विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी सहायक खनिज अधिकारी संजय लुणावत के खिलाफ रतलाम की एक महिला ने महिला थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। महिला ने जनसुनवाई में इस मामले में आवेदन दिया था। जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है। यह मामला 30 मार्च का है। महिला के आवेदन देने के बाद इसकी गहनता से जांच हुई तब जाकर मामला दर्ज हुआ।

IMG 20220521 WA0045

यह घटना 30 मार्च की है, जब महिला ने जनसुनवाई में आवेदन दिया था। वहां से इसे महिला थाने भेजा गया। इसमें महिला ने बताया था कि सहायक खनिज अधिकारी और खनिज विभाग के इंदौर-उज्जैन संभाग के उड़नदस्ता प्रभारी संजय लुणावत का उनके पास और पति के पास कई बार फोन आए।

लुणावत ने 25000 लेकर पति को वरोठ माता मंदिर के पास बुलाया था। इस पर महिला, उसका पुत्र और पति बताए गए स्थान पर पहुंचे थे। उड़नदस्ता प्रभारी लुणावत ने पति और बेटे के सामने ही उससे छेड़छाड़ की। पति को यह देख गुस्सा आया और हम लोग वहां से चले गए। शिकायत की जांच के बाद महिला थाने ने संजय लुणावत के खिलाफ धारा 354 ए में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Read More… List of Corrupt Officials : CM शिवराज ने खंडवा और डिंडोरी कलेक्टरों को भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट देते हुए जानिए क्या दिए निर्देश