WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Accident : अंध गति से से भागता वाहन रेलिंग तोड़कर पलटा, 4 घायल

अमझेरा से तिरला के बीच मारोल में एक ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा

1155

Dhar : यहां से करीब 12 से 15 KM दूर सरदारपुर रोड पर एक टवेरा वाहन पलटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। इस वाहन में खरगोन के ट्रायवल एडिशनल कमिश्नर जुवानसिंह डामोर, उनके भाई, उनके भाई की पत्नी सहित उनके दो बच्चे बताया थे।

जब हादसा हुआ तो पीछे जूनी इंदौर के ACP विशेष अग्रवाल अपने वाहन से इसी मार्ग से आ रहे थे। वे टांडा क्षेत्र में एक दबिश देकर लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही दुर्घटना देखी, तुरंत उतरकर घायलों को अपने वाहन में लेकर धार के महाजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने धार के CSP देवेंद्र धुर्वे से संपर्क किया। देवेंद्र धुर्वे के द्वारा तुरंत महाजन अस्पताल में संपर्क कर घायलों के उपचार की व्यवस्था करवाई।

मौके पर CSP देवेंद्र धुर्वे, TI समीर पाटीदार सहित धार पुलिस का अमला पहुंचा घायलों को उपचार की व्यवस्था करवाई गई। महाजन अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें चेक किया गया गंभीर घायल होने से उन्हें इंदौर रेफर किया। इंदौर के ACP विशेष अग्रवाल के फोन आने के बाद तुरंत ही सभी व्यवस्थाएं DSP देवेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में की गई एवं घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था देखते हुए तुरंत उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।