WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police Goodness : खजराना पुलिस;दो बेसहारा महिलाओं की मदद कर पुलिस ने मिसाल पेश की!

वृद्ध मां और बेसहारा बीमार बेटी के लिए पुलिस की अनोखी पहल   

1383
Police Goodness

Police Goodness : ;दो बेसहारा महिलाओं की मदद कर पुलिस ने मिसाल पेश की!

 Indore :पुलिस के बारे आम धारणा है कि आम लोगों से इनका व्यवहार अच्छा नहीं होता! पर, वास्तव में ऐसा नहीं है। शहर की खजराना पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। थाना प्रभारी दिनेश वर्मा को सुपर पैलेस कॉलोनी के रहवासियों ने सूचना दी की एक बुजुर्ग महिला अपनी बीमार बेटी के साथ कॉलोनी में गत एक माह से रह रही है ,वो न तो घर से बाहर जाते है न किसी से बातचीत करते है।

download 7

 

थाना प्रभारी ने इस बात की जानकारी लेने के लिए एक टीम भेजी। टीम ने सुपर पैलेस कॉलोनी में जाकर जानकारी ली। एक बुजुर्ग महिला मेहरुन्निसा पति साजिद हुसैन (77) और उनकी बेटी नगीना (36) ने बताया कि वे मूल रूप से मलहड़ मुम्बई के रहने वाले है।

मेहरून्निसा के पति का 22 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। महिला के पति पहले इंदौर तथा देवास में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। जिसके बाद उक्त वृद्ध महिला एवं बेटी की देखरेख करने वाला कोई नहीं है।

बुजुर्ग महिला की बेटी नगीना भी बीमार होकर बिस्तर पर है। उक्त दोनों महिलाओं के पास खाने-पीने और इलाज के लिए और न किराया देने की कोई व्यवस्था है।

थाना प्रभारी ने यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (जोन 2) संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास एवं सहायक पुलिस आयुक्त जयंतसिंह राठौर को दी।

उक्त वृद्ध महिला के मकान मालिक से चर्चा कर उन्हें मानवता के नाते मदद के लिए कहा गया तो मकान मालिक ने उक्त महिलाओं का मकान किराया माफ करते हुए जब तक वह रहेंगी, किराया नहीं लेने का आश्वासन दिया। साथ रहवासियों से चर्चा करते सुपर पैलेस कॉलोनी के रहवासी साबिर खान, शबाना और तस्लीम बाजी और अन्य रहवासियों ने महिलाओं के खाने -पीने से संबंधित मदद का आश्वासन दिया गया।

महिला की बेटी नगीना जो ज्यादा बीमार होकर बिस्तर से उठ नहीं सकती है, उसके इलाज के लिए शिफा अस्पताल खजराना के डॉ सलीम मलिक से चर्चा कर इलाज मुफ्त करने का वादा लिया गया। नगीना का इलाज शिफा अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के द्वारा भी थाना प्रभारी की उक्त पहल का स्वागत करते हुए उक्त बुजुर्ग महिला एवं बीमार बेटी की हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

सऊदी अरब ने Covid​​​​-19 और नए संक्रमण “Monkeypox” की वजह से भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध