WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

Fire In Chemical Factory : सीहोर की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद आग

1341
Katni Mayor

Sehore : पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में सोमवार दोपहर आयशा केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट 2 लोगों के मारे जाने की अपुष्ट सूचना मिली है। फिलहाल, मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। कुछ लोग अंदर भी फंसे हैं। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।    पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि एक की मौत होने की जानकारी है। यह केमिकल फैक्ट्री है, तो सम्भावना है कि केमिकल के कारण विस्फोट हुआ हो। मामले की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की लापरवाही है। गरीब मजदूर के साथ अन्याय हुआ है। में मुख्यमंत्री से बात करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की जाए। जिन लोगों ने नियमों का उल्लंघन किया है उन पर कार्रवाई की जाए।