WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Cheap Petrol : शेखचिल्ली पेट्रोल पंप पेट्रोल 60 Rs लीटर

1227

Indore : भाजपा सरकार के विरोध के लिए विधानसभा क्षेत्र-एक से विधायक संजय शुक्ला के समर्थक और प्रदेश मीडिया प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने गुरुवार अनोखा प्रयोग करना चाहा पर बात बनी नहीं! तय किया गया था कि 21 से 35 साल तक के युवाओं को प्रति व्यक्ति एक लीटर पेट्रोल दिया जाएगा। लेकिन, वहां इतनी भीड़ हो गई कि कांग्रेसियों का अपना ‘शेख चिल्ली पेट्रोल पंप’ बन्द करना पड़ा।

भाजपा सरकार के विरोध के लिए कांग्रेस नेताओं ने मुंगेरीलाल पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संचालित शेख चिल्ली पेट्रोल पंप चलाते हुए 60 रुपए लीटर पेट्रोल बेचकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

IMG 20220527 090109

 

इसके पहले इनके द्वारा शेख चिल्ली स्टोर्स लगाकर प्रदर्शन किया जा चुका है। जहां कांग्रेस ने 1 रुपए किलो में आटा और फ्री में नमक-मिर्च और आलू-प्याज बांटा था। इस दौरान भी 1 रुपए किलो में आटा खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी थी।

गुरुवार को पेट्रोल पंप पर 60 रुपए लीटर में पेट्रोल लेने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर परशुराम वाटिका, मरीमाता चौराहा पर ये अनोखा प्रदर्शन किया। यहां एक पेट्रोल पंप पर 21 से 35 साल के युवाओं को 60 रुपए प्रति लीटर में पेट्रोल बेचा गया। ये अनोखा आयोजन मुंगेरीलाल पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संचालित शेख चिल्ली पेट्रोल पंप नाम दिया। गुरुवार को परशुराम वाटिका के पास बने पेट्रोल पंप पर 60 रुपए लीटर में पेट्रोल भरवाने के लिए युवाओं की भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में युवा यहां पेट्रोल लेने पहुंचे। युवाओं से पहले फॉर्म भराए। उन्हें टोकन दिया। उनकी गाड़ियों पर पोस्टर लगाए। इसके बाद उन्होंने 60 रुपए में पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराया। लेकिन, बढ़ती भीड़ के कारण इसे बंद करना पड़ा।


Read More… MP News: पूर्व मंत्री को बनाया आदिवासी कांग्रेस का चेयरमैन


60 रुपए है पेट्रोल की कीमत

मरीमाता के समीप पेट्रोल पंप पर युवाओं की भीड़ लगने और प्रदर्शन के चलते पुलिस यहां मौजूद थी। प्रदर्शन के आयोजनकर्ता मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ने पर पुलिस जवानों ने उन्हें कंट्रोल किया। इसके बाद पेट्रोल पंप के एक तरफ से टोकन बांटे गए। द्विवेदी ने कहा कि पेट्रोल की वास्तविक कीमत 60 रुपए है। युवाओं को अहसास होना चाहिए की एक लीटर पेट्रोल पर उसे कितना टैक्स लग रहा है। उन्हें अहसास होगा महंगाई टैक्स के कारण बढ़ी है।