WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid : नापतौल के रिटायर्ड नियंत्रक के यहां करोड़ों की संपत्ति मिली!

1664
WhatsApp Image 2022 05 27 At 10.03.27 AM 696x522

Indore : रिटायर्ड नापतौल नियंत्रक शलभ जैन के यहां गुरुवार देर रात EOW ने छापा मारा। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई। इस छापे मारी में EOW को करीब ढाई किलो सोने के जेवर और 11 लाख रुपए नकद मिले हैं। ढाई करोड़ से अधिक के लेन-देन के दस्तावेज भी जब्त किए गए। जैन के एक बैंक खाते में ही तीन करोड़ से ज्यादा की रकम जमा होने का पता चला है। उनके एक खाते में ही 2 करोड़ 17 लाख रुपए जमा है। उनके तीन प्लॉट और तीन मकान होने के दस्तावेज नही EOW को मिले हैं। अब तक की जांच में उनकी 75% से अधिक की आय का खुलासा हुआ है। EOW के मुताबिक शलभ जैन इसी साल जनवरी में नियंत्रक नापतोल के पद से रिटायर हुए हैं। वे भोपाल के महिला पॉलिटेक्निक के सामने सरकारी आवास में रहते थे, जिसे पिछले महीने खाली करके वे इंदौर आ गए। उनके खिलाफ 24 मई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन में मकान के दस्तावेज मिले हैं। वे इंदौर में कनाडिया क्षेत्र के लक्ष्य विहार में स्वयं के 20 और 45 नम्बर के मकान में रहते हैं, वही कार्रवाई की गई।