WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam News: हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप बना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी

मानव सेवा परमोधर्म को चरितार्थ किया गौरव शर्मा और अमन अग्रवाल ने

1643
WhatsApp Image 2022 06 14 At 8.41.27 PM

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम. रतलाम के रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक बुजुर्ग महिला जिसके शरीर पर चोटें लगी हुई थी। जिसने अपने घाव पर टेप लगा रखी थी। जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा था।महिला की हालत देखकर प्लेटफॉर्म से किसी व्यक्ति से रहा नहीं गया और उसने हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्य अनिल रावल को कॉल करके जानकारी दी और उसके फोटो वाट्स अप पर भेज कर स्थिति से अवगत कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनिल रावल ने महिला के फोटो देखकर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए टीम को सूचित किया। टीम के सदस्य जो हमेशा सेवाभाव के लिए तत्पर रहते हैं। जो उसी समय गौरव शर्मा और अमन अग्रवाल रेलवे स्टेशन पहुंचे और महिला को देखा जो शायद अपना पता भी ठीक से बताने के हालात में नही थी ना ही उनके शब्द समझ आ रहे थे। महिला की गंभीर हालत देखकर अमन और गौरव ने आरपीएफ टीम को सूचित किया। जिनके सहयोग से महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया और भर्ती करवाया गया। जहां महिला का उपचार प्रारंभ हुआ।चिकित्सालय के डॉक्टरों के अनुसार महिला का उपचार प्रारंभ हुआ है।शीध्र स्वास्थ्य लाभ होगा।

इस तरह मानव सेवा परमोधर्म को चरितार्थ करते हुए गौरव शर्मा और अमन अग्रवाल ने मानव सेवा की मीसाल कायम की।

आपको बता दें कि हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप रतलाम और एक्में फाउंडेशन रतलाम जरूरतमंदों को रक्तदान, कपड़े, राशन एवम चिकित्सालय से जुड़ी सेवाओं में हमेशा मदद करता हैं। इतना ही नहीं हेल्पिंग हैंड्स टीम संपूर्ण देश में अपनी सेवाएं दे रहा हैं।

ग्रुप से जुड़ने की अपील

हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्य अनील रावल ने जिले की जनता से मानव सेवा को समर्पित इस संगठन से जुड कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी शेयर किया है-9179619671

देखिए वीडियो-