WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

खंडवा में इंदौर के सांसद लालवानी का चालान कटा! बाइक से गए लालवानी

1458
WhatsApp Image 2021 10 04 At 7.56.05 PM 696x359

Khandwa MP: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में खंडवा में इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के वाहन का चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस ने केवलराम चौराहे पर सांसद की गाड़ी रोकी तो वे गाड़ी ड्राइवर के हवाले करके एक बाइक से चले गए। ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी में व्हील लॉक लगाया और 1500 रुपए का चालान काटा।

बताया जाता है कि उनकी गाड़ी में हूटर लगा था और नम्बर प्लेट के ऊपर सांसद लिखा था। खंडवा लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है।