WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Candidate’s Promise : ‘मैं महापौर बना तो निगम के सारे मस्टरकर्मी एक महीने में नियमित’

सफाईकर्मियों के इलाके में महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने वादा किया

1341
WhatsApp Image 2022 06 16 At 6.41.11 PM 696x464

Congress Candidate’s Promise : ‘मैं महापौर बना तो निगम के सारे मस्टरकर्मी एक महीने में नियमित’

Indore : कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार संजय शुक्ला ने कहा कि मैं महापौर बना तो इंदौर नगर निगम के सभी मस्टर कर्मचारियों को एक महीने के अंदर नियमित कर दिया जाएगा। महापौर बनने के बाद पहली प्राथमिकता इन सभी कर्मचारियों को स्थाई करना होगा। शुक्ला ने यह वादा आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विभिन्न क्षेत्रों में अपने जनसंपर्क के दौरान नागरिकों के साथ चर्चा में किया।

उन्होंने अपने जनसंपर्क की शुरुआत पलासिया की एक कॉलोनी में भगवान उमेश नाथ जी के मंदिर पर पूजा अर्चना करके की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं इस क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के साथ देवनगर, पांचू की चाल क्षेत्र से जनसंपर्क शुरू हुआ। इस क्षेत्र में बहुत से नगर निगम के सफाई कर्मी भी निवास करते हैं, जो मस्टर कर्मचारी के रूप में निगम में कार्यरत हैं।

Congress Candidate's Promise : 'मैं महापौर बना तो निगम के सारे मस्टरकर्मी एक महीने में नियमित'

इन कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने राज्य सरकार और भारतीय जनता पार्टी की परिषद के द्वारा अब तक कर्मचारियों को स्थाई नहीं करने और बार-बार झूठा वादा करने की तरफ शुक्ला का ध्यान आकर्षित किया। शुक्ला ने कहा कि झूठ बोलना और झूठी बात करना भाजपा के नेताओं की आदत है। मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि महापौर के पद पर निर्वाचित होकर काम शुरू करने के बाद एक महीने के अंदर नगर निगम के सभी मस्टर कर्मचारियों को स्थाई करवा दूंगा।

Congress Candidate's Promise : 'मैं महापौर बना तो निगम के सारे मस्टरकर्मी एक महीने में नियमित'

कांग्रेस उम्मीदवार ने आज अंबेडकर नगर, सोमनाथ की चाल, अमर टेकरी, विकास नगर, पंचम की फेल, गोमा की फेल , काजी की चाल, रुस्तम का बगीचा, ममता कॉलोनी, सम्राट नगर, खिजराबाद कॉलोनी, बंगाली मंडी, सकीना महल, फारुख चौराहा, अशर्फी कॉलोनी, निपानिया रोड क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क पर निकल कर शुक्ला का स्वागत किया।

Congress Candidate's Promise : 'मैं महापौर बना तो निगम के सारे मस्टरकर्मी एक महीने में नियमित'

शुक्ला ने बच्चे को गोद में लिया
जनसंपर्क के दौरान देव नगर में एक घर से छोटा सा बच्चा अपने हाथों में फूल लेकर शुक्ला का स्वागत करने के लिए आया। उस बच्चे से स्वागत को स्वीकार करते हुए शुक्ला ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहां मौजूद लोग यह देखकर भाव विभोर हो गए।


Read More… Jansampark Start : पुष्यमित्र भार्गव ने संजय शुक्ला के पिता से आशीर्वाद लिया