WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Protest in BJP : पार्षद का टिकट नहीं मिला तो खुद पर केरोसिन डाला

1981
WhatsApp Image 2022 06 18 At 3.01.27 PM 696x439

Dewas : भाजपा में पार्षद पद की उम्मीदवारी को लेकर दूसरे जिलों की तरह देवास में भी भारी बवाल मचा। देवास में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने तो आत्मदाह तक की कोशिश की। वह इसलिए नाराज था, क्योंकि पार्टी ने उसे और सभी स्थानीय दावेदारों को छोड़कर किसी बाहरी व्यक्ति को उम्मीदवारी का टिकट दे दिया।

इस कार्यकर्ता का नाम भोजराज सिंह जादौन बताया गया है। वह वार्ड क्रमांक 25 का रहने वाला हैं। पार्षद पद के टिकट के लिए दावेदार थे। जब टिकट की घोषणा हुई तो पता चला कि वार्ड के बाहर के किसी व्यक्ति को टिकट दिया गया। इस बात से भोजराज सहित वार्ड के सभी भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। पार्टी कार्यालय में इसके बारे में अपना विरोध दर्ज करा रहे थे कि तभी भोजराज ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया।

बीजेपी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी

इस घटना पर कांग्रेस ने ट्वीट किया है। कांग्रेस ‘देवास भाजपा कार्यालय पर बड़ा हंगामा। पार्षद पद के दावेदार भोजराज सिंह जादौन ने खुद पर केरोसिन डाला।
शिवराज जी,
बीजेपी में कार्यकर्ता को ये इनाम मिल रहा है?