WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

5 Smugglers Arrest : राजस्थान से 18 लाख की ब्राउन शुगर लाने वाले 5 तस्कर पकड़ाए

974
Blackmail

Indore : क्राइम ब्रांच की टीम ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से लाखों रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। आरोपी राजस्थान से मादक पदार्थ लाकर शहर व इसके आसपास सप्लाई करते थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुरूप्रसाद पाराशर ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गोपनीय रूप से लगातार सूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को बताया गया कि 5 व्यक्ति टाटा अल्ट्रोज कार से अवैध ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए, बाणगंगा थाना क्षेत्र के मालती वनस्पति के सुनसान मैदान में आने वाले है।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताए स्थान पर पहुंचे। उक्त कार को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा, उन्होंने पूछताछ में अपना नाम अजय यादव पिता कन्हैयालाल निवासी बाणगंगा, अमन कौशल पिता रामस्वरूप हीरानगर, ओम प्रकाश उर्फ साहिल यादव बाणगंगा, सोहेल खान उर्फ सोनू पिता असलम खान प्रतापगढ़ राजस्थान और रोहित जेरोन वर्मा पिता नारायण बाणगंगा बताया।

तस्करों की तलाशी लेने पर उसके पास से 180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया। इसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए की बरामद की गई। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर तस्करी करना स्वीकार किया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 180 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 18 लाख रुपए), एवं एक कार जब्त कर, सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बाणगंगा पुलिस के हवाले किया गया है।