WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress Candidate’s New Promise : घरों-दुकानों का कचरा संग्रह शुल्क को खत्म करने का अनोखा वादा!

शहर की सफाई व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं, जानिए यह कैसे संभव

871
WhatsApp Image 2022 06 27 At 9.50.24 PM 696x461

Congress Candidate’s New Promise : घरों-दुकानों का कचरा संग्रह शुल्क को खत्म करने का अनोखा वादा!

Indore : नगर निगम के कांग्रेस महापौर पद के प्रत्याशी संजय शुक्ला इन दिनों चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे कई वादे कर रहे हैं, जिनसे मतदाता प्रभावित हों! दो दिन पहले उन्होंने व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस समाप्त करने का वादा किया था! आज उन्होंने वादा किया कि अभी नगर निगम घरों और दुकानों से जो कचरा संग्रहण शुल्क लेता है, मैं महापौर बना तो उसे समाप्त कर दूंगा। लेकिन, उन्होंने अपने वादे के साथ यह भी जोड़ा कि शहर की सफाई व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

राऊ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ जनसंपर्क में उन्होंने यह वादा किया। संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर नगर निगम संपत्ति कर के साथ व्यापक स्वच्छता कर लेता है। इसके अलावा स्वच्छता कर अन्य माध्यमों से भी वसूला जाता है। ऐसे में घर-घर से कचरा संग्रहण शुल्क के रूप में भी स्वच्छता की राशि भी वसूली की जा रही है। शहर के लोगों पर यह कचरा संग्रहण शुल्क भार बनता जा रहा है। मैं महापौर बनने के बाद इस शुल्क को समाप्त कर दूंगा।

WhatsApp Image 2022 06 27 at 9.50.25 PM

उन्होंने कहा कि इस शुल्क को समाप्त करने का मतलब यह नहीं कि इंदौर की स्वच्छता के साथ कोई समझौता किया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवार का कहना था कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इंदौर को स्वच्छता की दौड़ में नंबर-1 रखने के लिए जो कुछ किया जाना जरूरी होगा, वो हर काम किया जाएगा। अंतर इतना होगा कि हम नागरिकों से हर महीने का कचरा संग्रहण शुल्क नहीं लेंगे।


Read More… इंदौर में भाजपा महापौर का चुनाव प्रचार बिखरा सा क्यों लग रहा!


उन्होंने यह भी कहा कि ठोस अपशिष्ट के निष्पादन के लिए जो काम किए जा रहे हैं, उसमें से कई काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत हो रहे हैं। इससे नगर निगम को कचरे से पैसा प्राप्त हो रहा है। इस पैसे से कचरे के संग्रहण की व्यवस्था को आकार दिया जाएगा और नागरिकों से कचरा संग्रहण शुल्क नहीं लिया जाएगा।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 8 दिन में
इसी प्रकार जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए जनता को परेशान होने की आवश्यकता नही। मैं ऐसी व्यवस्था करूँगा जिससे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र उनके ही ज़ोन में 8 दिनों के भीतर मिल जाएगा।