WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ राष्ट्रीय

7th Pay Commission : इंतजार कीजिए, पहली जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों का DA 6% बढ़ेगा?

880

New Delhi : एक जुलाई का दिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। इस दिन से महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 40% होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वो खुशखबरी आने का दिन आ ही गया, जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सरकार पहली जुलाई से महंगाई भत्ते में 6% बढ़ोतरी कर सकती है।

DA में बढ़ोतरी AICPI सूचकांक पर निर्भर होती है। इस सूचकांक में मार्च और अप्रैल 2022 में जमकर उछाल आया था। इससे 5% फीसदी महंगाई भत्ता बढने पर कोई संदेह नहीं है। तब कर्मचारियों का DA 34% से बढ़कर 39% हो जाएगा। लेकिन, नए आंकड़े के मुताबिक कर्मचारियों के डीए में 6% बढ़ोतरी के अनुमान हैं।

AICPI सूचकांक का इशारा

इस साल जनवरी और फरवरी महीने के लिए AICPI सूचकांक में गिरावट देखी गई थी। लेकिन, इसके बाद इसके आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में 125.1, फरवरी में 125 और मार्च में एक अंक बढ़कर 126 पर आ गया।

अब अप्रैल का आंकड़ा भी सामने आ गया। सामने आए अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक AICPI सूचकांक 127.7 पर आ गया। इसमें 1.35% फीसदी की बढोतरी हुई।

अब मई का आंकड़ा भी आने वाला है। अगर मई में भी इस आंकड़े में इजाफा होता है तो DA में 6% की बढ़ोतरी होना तय है। यदि सरकार 6% DA बढ़ाती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 34% से 40% हो जाएगा।