WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Betrayed In Love : नशे देकर दुष्कर्म, फिर ब्लैकमेल करना शुरू किया

1058
WhatsApp Image 2022 07 01 At 6.22.16 PM

Indore : स्पा में काम करने वाली एक युवती से एक युवक ने पहले दोस्ती की, प्रेम का नाटक किया, शादी का वादा किया फिर उसे जूस में नशे की गोलियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी नशे में युवती के फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती की शिकायत पर भंवरकुआं पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि विजय नगर में रहने वाले लॉरेन्स फेड्रिक के खिलाफ युवती ने मामला दर्ज कराया है। आरोपी से उसकी दोस्ती थी, एक दिन उसे श्रीराम नगर पालदा में उसने उसे धोखे से जूस में नशे की गोली देकर उसकी इज्जत लूट ली, बाद में फोटो वायरल करने की धमकी दी और कई बार संबंध बनाए।

एसआई मनीषा दांगी के मुताबिक युवती की शिकायत पर पुलिस ने लॉरेन्स फेड्रिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह स्पा सेंटर पर काम करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात लॉरेन्स से हुई थी। वहां आने-जाने के चलते दोनों की दोस्ती हो गई। लॉरेन्स फूड ट्रक संचालक था। उसने पीड़िता से दोस्ती के बाद उसे बताया कि वह उसे पंसद करता है और शादी करना चाहता है।

अक्टूबर 2021 में वह युवती के फ्लैट पर उससे मिलने पहुंचा। यहां उसने जूस में नशे की दवाई मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लॉरेन्स ने पीड़िता के फोटो खींच लिए और उस पर संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाने लगा। पीड़िता जब इस बात से परेशान हो गई, तो उसने अपने परिवार को यह बात बताई। इसके बाद आरोपी लॉरेन्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी लगी है कि वह शादीशुदा है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल जब्त किया तो उसमें मेकअप आर्टिस्ट के कई न्यूड फोटो मिले। जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिए। आरोपी से नशे की दवा को लेकर पूछताछ की गई, तो उसने एक दोस्त के माध्यम से मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कही है। पुलिस उसे भी आरोपी बनाएगी।