WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Last Day Of Election Campaign : CM ने कहा ‘हमारी तुष्टिकरण नहीं तृप्तिकरण की नीति!’

प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने रोड शो किया, नुक्कड़ सभाएं संबोधित की

996
WhatsApp Image 2022 07 04 At 6.12.13 PM

Indore : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को महापौर और पार्षद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुद मैदान संभाल लिया है। सुबह से ही वे अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो कर रहे थे। कई जगह नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि हमारी तुष्टिकरण नहीं, तृप्ति करण की नीति है। हम सबको तृप्त कर देंगे। इसी मंत्र को लेकर हम चुनाव के मैदान में है।

भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे उनके साथ थे। विधानसभा क्षेत्रों में वहां के विधायक और वार्डों में वार्ड प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री के वाहन में सवार होकर रोड शो का हिस्सा बने। शिवराज सिंह ने हर जगह लोगों से भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान अधिक से अधिक वार्ड कवर किए।

WhatsApp Image 2022 07 04 at 6.12.12 PM

हर जगह वे लोगों को आगाह कर रहे हैं कि कांग्रेस का महापौर बन गया, तो इंदौर विकास की दौड़ में पिछड़ जाएगा। लगे हाथ वे लोगों को उनकी समस्याएं हल करने का भी आश्वासन दे रहे हैं। इससे पूर्व सुबह शिवराज सिंह ने रेसीडेंसी कोठी परिसर में पौधा रोंपा। उसके बाद पंचम की फेल में पहुंचकर कार्यकर्ता मन्नू कान्हेरे के घर चाय नाश्ता भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण नहीं तृप्ति करण की नीति है। सरकारी योजनाओं से हम सबको तृप्त कर देंगे। इसी मंत्र को लेकर आज हम चुनाव के मैदान में हैं।

महापौर सीट का मुकाबला रोचक हो गया है। इसे देखते हुए भाजपा महापौर सीट पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। यही वजह है कि इंदौर में भाजपा पूरी ताकत से पुष्यमित्र भार्गव की जीत के लिए जुटी है। सोमवार को निगम चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। चुनाव प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन शिवराज सिंह ने रेसीडेंसी पर पुष्यमित्र भार्गव के साथ पौधा रोपण किया। उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है।

सुंदर शहर, स्वच्छ शहर, सुरक्षित शहर और विकसित शहर हमारा मूलमंत्र है। जब हम विकसित शहर कहते हैं तो विकास में जनकल्याण और गरीब कल्याण भी सम्मिलित है। भाजपा के जीतने पर इंदौर में विकास होगा, गरीबों के लिए भी दिल में जगह रहेगी। गरीब कल्याण की योजनाओं को भी इंदौर और समूचे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में गंभीरता से हर पात्र हितग्राही तक पहुंचाएंगे।