WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhagwant Mann Wedding: पंजाब के CM फिर दूल्हा बनेंगे, जानिए कौन है दूसरी दुल्हन

1885

Chandigadh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं। चंडीगढ़ की डॉ गुरप्रीत कौर उनकी दुल्हन बनेंगी। भगवंत मान कल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में परिवार के लोग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ही खास मेहमान होंगे।

भगवंत मान की पहले भी शादी हो चुकी है, पहली शादी से उनके दो बच्चे भी है। दोनों बच्चे पहली बीवी के साथ अमेरिका में रहते हैं। छह साल पहले दोनों में तलाक हो गया था। डॉ गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीब है। शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी राघव चड्ढा के पास है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में होगी। पहली पत्नी से हुए दोनों बच्चे पिता के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। 48 साल के भगवंत मान (Bhagwant Mann Age) की मां की इच्छा थी, कि मुख्यमंत्री अपना घर फिर बसाएं। भगवंत मान के लिए डॉ गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) को खुद उनकी मां और बहन ने मिलकर पसंद किया।