WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

ट्रेक्टर पलटने से एक की मौत, एक घायल

1439
WhatsApp Image 2022 07 06 At 9.57.35 PM 696x376

उन्हेल से सतीश सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन. उज्जैन जिले के उन्हेल मे बुधवार की शाम सरिए से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें ट्रैक्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार भरत व्यास अपनी ट्रैक्टर ट्राली में सरिया भरकर उन्हेल से अपने गांव हताई जा रहे थे की नागदा रोड चौपाटी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 48 वर्षीय भरत पिता बंसीलाल व्यास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक साथी किशोर सिंह पिता दरियावसिंह राजपूत निवासी हताई गंभीर रूप से घायल हो गया,ट्रैक्टर ट्राली में भरत व्यास का बेटा 15 वर्षीय मनीष भी सवार था उसे मामूली चोट आई हैं।

घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर के आगे की जांच शुरू की है।