WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

PF के रुपयों के लिए कामगार हो रहे है परेशान, नगर पालिका कर्मचारियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

779
WhatsApp Image 2022 07 11 At 3.05.52 PM 696x386

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- पीएफ़ के रुपयों के लिए नगर पालिका कामगार हो रहे है परेशान, नगर पालिका कर्मचारियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, नपा अध्यक्ष ने दिए सख्त निर्देश, 10 दिनों में हो समस्या का निराकरण नहीं तो स्थापना शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को किया जाएगा निलंबित

बड़वानी- नगर पालिका के कामगार आज आक्रोश में नजर आए। यहाँ किसी के पति की मौत के बाद उसका जमा रुपया नहीं मिला तो कोई पिता की मौत के बाद उनकी जमा पूंजी निकालने के लिए परेशान है।

कामगार बताते हैं सुबह शाम चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती। स्थापना शाखा में पदस्थ कर्मचारियों से बोलो तो कहते हैं बुरहानपुर जाओ। बुरहानपुर बात करो तो जमा राशि का 5 प्रतिशत रिश्वत मांगते हैं।

बार बार निवेदन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। वही इस मामले में प्रभारी मनोज बांदेकर से बात की तो उनका कहना है कि डाटा एंट्री में गड़बड़ी के कारण परेशानी आ रही है। पूर्व में इनके द्वारा जो जानकारी दी गई उसमें त्रुटि होने के चलते समस्या आई है। जल्द डाटा सही कर राशि इनके खातों में जमा कर दी जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान ने भी कामगारों के सामने कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश दिए, 10 दिनों में हो समस्या का निराकरण नहीं तो स्थापना शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को पीआईसी की बैठक रखकर निलंबित किया जाएगा।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, अनिता बाई (कामगार)-

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, सुनीता राजेश (कामगार)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनोज बंदोकार (स्थापना शाखा प्रभारी)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, लक्ष्मण चौहान (नगर पालिका अध्यक्ष)-