WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bus Fell in Narmada : महाराष्ट्र जा रही बस खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी

2222
Khargone- Big Decision By Administration

Bus Fell in Narmada : महाराष्ट्र जा रही बस खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी

Indore : इंदौर से महाराष्ट्र की तरफ जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस खलघाट के संजय सेतु पुल से संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में जा गिरी। यह सुबह 8 बजे की घटना है। अभी तक 2 यात्रियों को बाहर निकाला गया है, जिनकी स्थिति चिंताजनक है। उन्हें एंबुलेंस धामनोद के शासकीय अस्पताल भर्ती कराया गया है।

IMG 20220718 111008

IMG 20220718 WA0049

धामनोद और खलघाट पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं। यात्रियों को निकालने के लिए गोताखोर बुला लिए गए हैं। बस में कितने यात्री थे और मृतकों की संख्या कितनी है, इसका अंदाजा नहीं है। इंदौर कमिश्नर ने धार और खरगोन कलेक्टर को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हादसे की जानकारियां जुटाई जा रही है।

IMG 20220718 WA0039