WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: 4 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा ने एक फिर बाजी मारी

2549
WhatsApp Image 2022 07 28 At 9.11.36 PM 696x391

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले में आज 4 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये दूसरे चरण के हुए चुनाव में भी भाजपा ने एक फिर बाजी मारी है।

खरगोन, भीकनगांव और गोगांवा में भाजपा ने कडे मुकाबले मे जीत हासिल की हालाँकि पूर्व कृषि मंत्री विधायक सचिन यादव के क्षेत्र कसरावद में कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी दी है।

खरगोन में भाजपा कांग्रेस की कांटे की टक्कर में पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार की रणनीति के चलते भाजपा जनपद अध्यक्ष बनाने में कामयाब हुई है। हालाँकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। गोगांवा और भीकनगांव में भाजपा समर्पित उम्मीदवार आमने सामने हो गये थे। यहाँ कांग्रेस ने उम्मीदवार ही नहीं उतारे।

जिले में 9 में 7 जनपद पंचायत पर भाजपा और 2 जनपद पंचायत कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजना को दिया है। भाजपा समर्पितों के आमने सामने चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मंत्री पाटीदार का कहना है कि पंचायत चुनाव में गहमा-गहमी रहती है।

कुल मिलाकर जिले में जनपद पंचायतों के परिणाम भाजपा के पक्ष में है। पाटीदार ने शुक्रवार को होने वाले जिला पंचायत चुनाव में भी जीत का दावा किया है।

खरगोन जनपद में कांग्रेस समर्पितों के बहुमत के बाद जीत दर्ज कराने वाली संतोषी संतोष का कहना था कि ये भाजपा की और बालकृष्ण पाटीदार की जीत है। जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास प्राथमिकता होगी।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, बालकृष्ण पाटीदार (पूर्व मंत्री, खरगोन)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, श्रीमती संतोषी बाई संतोष-