WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया धरना

1048

नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया धरना

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- शहर के राजघाट रोड़ पर नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया धरना संयुक्त किसान मोर्चा के मात्र 03 प्रतिनिधि को कमेटी में शामिल करने सहित केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर दिया धरना

बड़वानी: जीएसटी लखीमपुर हिंसा में बेगुनाह लोगों पर कार्यवाही सहित बिजली बिल व बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर आज नर्मदा बचाओ आंदोलन के लोगों ने राजघाट रोड़ पर चक्काजाम कर धरना दिया।

एनबीए नेत्री मेधा पाटकर ने मीडिया से चर्चा में केंद्र सरकार पर कई मामलों में आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के मात्र 3 लोगों को कमेटी में शामिल किए जाने पर भी आक्रोश जताया है।

IMG 20220731 190038

मेधा ने कहा किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाने की घोषणा की थी जिसको लेकर अब एक पत्र जारी किया है जिसमे संयुक्त किसान मोर्चा के मात्र 3 प्रतिनिधियों को शामिल किया है बाकी जो लोग एमएसपी व किसानों के खिलाफ है जिन लोगों ने 3 तलाक जैसे कानून का समर्थन किया है ऐसे लोगों को केंद्र ने कमेटी में शामिल किया है जो किसानों के साथ न्याय नही करते जिसका विरोध करते हुए मेधा पाटकर ने संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन किया है मेधा ने कहा की खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी गई है। किसान आज भी आत्महत्या कर रहे है ऐसे में जो लोग किसानों के खिलाफ है उनको शामिल करना सही नही है।

मेधा ने कहा की हम बेरोजगारी का मुद्दा उठाते है हम लोग किसानों के मजदूरों के बेरोजगारों के हक में आवाज उठाते है तो हमे झूठे मामलों में फसाने का काम किया जा रहा है मेधा ने कहा की नर्मदा बचाओ आंदोलन जन हित के मुद्दों को उठाते रहा है और आगे भी उठाते रहेगा।