WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hospital Fire : अस्पताल में भयंकर आग, 5 मौत, 6 घायल, 3 गंभीर

निकासी का एक रास्ता होने से अधिकांश लोग अंदर फंस गए

1987

Hospital Fire : अस्पताल में भयंकर आग, 5 मौत, 6 घायल, 3 गंभीर

Jabalpur : एक निजी न्यू लाइफ अस्पताल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई! तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। मरने वालों में ज्यादातर हॉस्पिटल के स्टाफ के लोग हैं। दमकल वाहनों ने एक घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी हो गई। भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया।

जबलपुर के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से झुलसने के पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी हालात नाजुक है। आधा दर्जन से ज्यादा और लोग भी घायल है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

गोहलपुर थाना क्षेत्र के चंडाल भाटा इलाके में न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दोपहर में अचानक से आग भड़क गई। अस्पताल से निकासी का एक ही रास्ता होने के कारण अधिकांश लोग अंदर ही फंस गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल के वाहन भी शुरुआत में आग पर काबू नहीं कर पा रहे थे। बाद में जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटा तब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया।

पिछले साल भी अस्पताल में लगी थी आग
2021 के नवंबर में भोपाल स्थित कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी थी। इस आग से चार बच्चों की जान चली गई थी। इसके बाद कमला नेहरू अस्पताल के निदेशक सहित तीन चिकित्सा अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया था। गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा संचालित कमला नेहरू अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में पिछले साल 8 नवंबर की रात करीब 8:35 बजे आग लगी थी।