WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Thanks for Keeping Promise : कांग्रेस का वादा पूरा करने के लिए गडकरी को धन्यवाद!

कांग्रेस MLA ने इस काम को जल्द शुरू करवाने की मांग की

781
WhatsApp Image 2022 08 01 At 8.05.16 PM

Indore : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने शहर को पांच फ्लाईओवर की सौगात देने के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में फ्लाईओवर बनाने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद।

संजय शुक्ला ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि जब इंदौर नगर निगम के चुनाव के लिए प्रचार का अभियान चल रहा था, तब मेरे द्वारा इंदौर तो यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर के पांच प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर ब्रिज बनाने की घोषणा कांग्रेस के वचन पत्र में की गई थी। आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर के लिए 5 नए फ्लायओवर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान की और शिलान्यास किया। हमारी घोषणा के अनुसार मूसाखेड़ी, देवास नाका, सत्यसाई चौराहा, मरीमाता चौराहा व IT पार्क चौराहा का फ्लाई ओवर मंजूर किया गया है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इन सभी फ्लाईओवर के बनने से इंदौर का यातायात सुगम होगा। अब आवश्यकता इस बात की है कि इनके निर्माण के लिए जल्दी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाई जाए और तेज गति से इस काम को शुरू करवाया जाए। शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से इंदौर नगर निगम के अधिकारी MG रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की योजना को महीनों से लटकाकर बैठे हैं, उस तरह की स्थिति का शिकार इंदौर में बनने वाले नए फ्लाईओवर ब्रिज नहीं होना चाहिए। इंदौर शहर की जनता के हित में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।