WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता गौरव यात्रा

भारत माता, शहीद भगतसिंह, रानी लक्ष्मीबाई, जवाहरलाल नेहरू सहित देश को आजादी दिलाने वाले महानायक बने बच्चे

1212
WhatsApp Image 2022 08 05 At 3.44.28 PM 696x383

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट 

खरगोन. खरगोन में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान की जन जागरूकता के लिये लगातार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर शहर, गांव, कस्बे और मोहल्ले में आयोजन किये जा रहे हैं।

आज देवी रुक्मणी  स्कूल के बच्चों ने शहर में प्रभावी रैली तिरंगे को लेकर प्रेरित करने के लिये निकाली।

इस दौरान बच्चों को विभिन्न पात्र बनाकर भारत की गौरव यात्रा निकाली गई। भारत माता, शहीद भगतसिंह, रानी लक्ष्मीबाई, जवाहरलाल नेहरू सहित देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों सहित वर्तमान में देश दुनिया में खेल के क्षेत्र में तिरंगा लहराने वाले योद्धाओं के बच्चों ने किरदार निभाये।

शहर के बिस्टान रोड से पुराने कलेक्ट्रेट तक निकली जागरूकता रैली के दौरान अद्भभूत नजारा दिखाई दिया। शहर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

खरगोन जिले में 13 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर करीब 10 लाख तिरंगे घरों की मुंडेर पर फहराने का लक्ष्य रखा है।

रुक्मणी स्कूल ग्रुप की डायरेक्टर शालिनी रतोरिया ने बताया कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले आजादी के नायक, सेना के जवान और खेल के क्षेत्र में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर आज गौरव यात्रा निकाली गई है।

लक्ष्य है आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर पर तिरंगा फहरे। लोगों को जागरूक करने और प्रेरित करने के लिये बच्चों  ने रैली निकाली है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के के डोगरे,समाजसेवी नितिन मालवीय, रुक्मणी ग्रुप के डायरेक्टर प्रशांत रितौरिया सहित शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।