WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

पुरूष हॉकी टीम फाइनल में

724

पुरूष हॉकी टीम फाइनल में

बर्मिंघम: तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3 . 2 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को पूरे 60 मिनट 13वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका ने कड़ी चुनौती दी । दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पूल ए में पछाड़कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी ।

लीग चरण में अपराजेय रही भारत के लिये अभिषेक ने 20वें मिनट में , मनदीप सिंह ने 28वें और जुगराज सिंह ने 58वें मिनट में गोल दागे जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिये रियान जूलियस ने 33वें और एम कासिम ने 59वें मिनट में गोल किये ।