WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Quarrel with Kanwad Yatri : कांवड़ यात्रियों का होटल में विवाद, आठ घायल, होटल सील किया

घटना के बाद कांवड़ यात्रियों ने थाना घेरा, होटल का स्टाफ गायब

897
WhatsApp Image 2022 08 07 At 4.48.38 PM 696x398

Indore : यहाँ से करीब 40 किमी दूर खंडवा मार्ग पर गवालू घाट के समीप बलराज होटल और राऊ क्षेत्र के कांवड़ यात्रियों के बीच नहाने को लेकर शनिवार को विवाद हुआ। होटल के स्टाफ ने कांवड़ यात्रियों के साथ मारपीट की, जिसमें 8 कांवड़ियों के घायल होने की जानकारी है। कांवड़ यात्रियों ने बाद में थाने का घेराव किया। घटना के बाद होटल को सील कर दिया गया।
सिमरोल पुलिस ने कार्रवाई के रूप में 5-6 आरोपियों को पकड़कर सिमरोल थाने भेजा। इसके बावजूद कांवड़ यात्रियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बड़ी संख्या में राऊ से लोग सिमरोल थाने पुहंचे। यहां न सिर्फ उन्होंने थाने का घेराव कर दिया, बल्कि भीड़ ने आरोपियों के साथ थाने पर मारपीट भी कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने नारेबाजी कर हुए चक्काजाम कर दिया। यहां पर कांवड़ यात्री आरोपी होटल मालिक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही होटल पर बुलडोजर चलने की मांग भी कर रहे हैं।
भीड़ को देखते हुए 5 थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने थाने के सामने सड़क पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया था, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यह कांवड़ यात्रा राऊ की है, जिसकी जानकारी लगते ही मौके पर राऊ के पूर्व विधायक जीतू जिराती भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। मारपीट में घायल कांवड़ यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है।

WhatsApp Image 2022 08 07 at 4.48.36 PM

नहाने की बात पर विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर से कांवड़ भरकर उज्जैन जा रहे राऊ के कांवड़ यात्रियों का समूह कुछ देर के लिए बलराज रिट्रीट होटल पर रुका था। इस दौरान कांवड़ यात्री होटल की बाथरूम में नहाने लगे। प्रबंधन ने पानी की किल्लत के चलते नहाने से मना कर दिया। इसके बाद प्रबंधन और कांवड़ यात्रियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कांवड़ यात्रियों ने आरोप लगाया कि होटल के कर्मचारियों ने कांवड़ यात्रियों की पिटाई की। इसके चलते करीब 8 यात्री घायल बताए जा रहे है। जबकि, पुलिस के अनुसार तीन कावड़िएं गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इंदौर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2022 08 07 at 4.48.40 PM

झगडे की वजह अलग-अलग
टीआई आरएन भदौरिया ने कहा कि प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, कांवड़ यात्रियों को नहाने से रोकने पर होटल के गार्ड और कांवड़ियों के बीच विवाद हुआ। जिसमें गार्ड के साथ मारपीट की गई। उसके बाद विवाद बढ़ा और होटल प्रबंधन ने कांवड़ यात्रियों के साथ मारपीट की। उधर, कांवड़ यात्रा के सदस्य और राऊ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिव डींगू ने बताया कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से तूतू-मैंमैं हुई। जिसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रियों के साथ मारपीट की।

रिसोर्ट बंद, सब गायब
इस घटनाक्रम के बाद रिसोर्ट संचालक व कर्मचारी होटल बंद करके वहां से गायब हो गए। बाद में कांवड़ियों के मिलने-जुलने वाले भी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे पुलिस ने बमुश्किल उन्हें शांत किया। इस पूरे मामले के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर दिन भर वायरल हुए।

WhatsApp Image 2022 08 07 at 4.48.39 PM 1 1