WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Income Tax Raid : फ़िल्म निर्माताओं के यहां IT का छापा, अघोषित संपत्ति मिली!

बेहिसाब नगदी और लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स मिले

1372
WhatsApp Image 2022 08 07 At 5.28.28 PM 1

Chennai : इनकम टैक्स ने फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की। साथ में जब्ती का अभियान चलाया। Income Tax के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उसने तमिल फिल्म निर्माता जीएन अंबू चेझियां के आवासीय परिसर से 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा जब्त किए जिसमें 26 करोड़ की अघोषित नकदी भी शामिल है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चेझियां के परिसर से नकदी बरामद हुआ या नहीं या अघोषित आय भी उन्हीं की है या नहीं!

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि फिल्म फाइनेंसरों पर छापामारी में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे। अब तक छापामारी अभियान में 200 करोड़ से अधिक की अघोषित आय का पता चला। इसमें 26 करोड़ की अघोषित नकदी और 3 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब सोने के आभूषण जब्त किए गए।

40 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई। IT की इस रेड में चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर स्थित करीब 40 परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई। वहीं, दूसरी ओर आयकर विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और वित्त प्रदाताओं के खिलाफ यह छापामारी और जब्ती अभियान 2 अगस्त को चलाया गया था इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बेहिसाब कैश लेन-देन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित कई दोषी ठहराने योग्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त किए गए हैं। इसके अलावा गोपनीय और छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है।

WhatsApp Image 2022 08 07 at 5.28.28 PM

 

बयान में कहा गया कि फिल्म निर्माण कंपनियों के मामलों में प्राप्त सबूतों से टैक्स की चोरी का पता चलता है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज से प्राप्त वास्तविक धनराशि नियमित खाता-बही में दिखाई गई धनराशि से कहीं अधिक है। कंपनियों ने इस तरह प्राप्त बेहिसाब आय को अघोषित निवेशों के साथ-साथ विभिन्न अघोषित भुगतानों के लिए उपयोग किया है।
इसी तरह फिल्म वितरकों के मामलों में जब्त किए गए साक्ष्य थिएटर से बेहिसाब नकदी प्राप्त करने का संकेत देते हैं. साक्ष्यों के अनुसार वितरकों ने सिंडिकेट बनाए हैं और थिएटर से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से छिपाया है, इस कारण वास्तविक आय का कम दिखाया गया है।