WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Conflict in BJP : बीजेपी उम्मीदवार जीता, फिर भी पूर्व मंत्री के खिलाफ MLA ने नारे लगाए!

1228
WhatsApp Image 2022 08 08 At 10.38.24 PM 696x383

Dewas : बागली नगर परिषद में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। भाजपा का उम्मीदवार चुनाव जीत भी गया। पर, नतीजे सामने आने के बाद अचानक MLA पहाड़सिंह कन्नौजे और कुछ कार्यकर्ता पूर्व विधायक और मंत्री दीपक जोशी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

यहां भाजपा ने कमल यादव को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। उनके विरोध में अमूल राठौर भी निर्दलीय मैदान में उतर गए। क्योंकि, MLA कन्नौजे और उनके समर्थकों को यह शंका थी कि पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने ही निर्दलीय अमूल राठौर को निर्दलीय मैदान में उतारा था। इस कारण आक्रोश व्यक्त करते हुए MLA और उनके समर्थकों ने दीपक जोशी के खिलाफ नारेबाजी की। MLA और उनके समर्थकों का हाय-हाय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें साफ-साफ दीपक जोशी हाय-हाय नारेबाजी करते हुए दिखाई दे रहें हैं। पर, बाद में कन्नौजे कुछ भी बोलने से बचते रहे।

जबकि, दीपक जोशी ने कहा कि मुझे चुनाव में इस बार कोई जवाबदारी नहीं दी गई। इसलिए मैं न तो प्रचार करने गया था और न उम्मीदवार के चयन में किसी प्रकार का कोई हस्तक्षेप किया। कार्यकर्ताओं को कुछ गलतफहमियां हुई है कि मैंने निर्दलीय प्रत्याशी अमूल राठौर को समर्थन किया है। मैं पार्टी स्तर पर उनसे चर्चा कर उनकी भ्रांतियां दूर करने की कोशिश करूंगा।