WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Roads Closed Due to Leakage : 300 करोड़ के बांध में लीकेज, हाई-वे बंद किया, गांव खाली करवाए गए

कलेक्टर ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे नए लीकेज की सूचना मिली

2256

घटनास्थल से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के कारम डेम को जल संसाधन विभाग ने करीब 300 करोड़ की लागत से बनाया था। कल इस बांध में अचानक लीकेज हो गया। उसे सुधारने की कोशिश की गई, पर लीकेज लगातार बढ़ता गया।

इसके बाद सुरक्षा की खातिर धामनोद गुजरी की तरफ के गांव खाली कराए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे को भी बंद कर दिया गया है। इंदौर-मुंबई मार्ग को धामनोद से मानपुर तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

महेश्वर से धामनोद बड़वी मार्ग भी बंद कर दिया गया। गुजरी से कारम नदी के रास्ते आने वाले धार और खरगोन जिले के गांव गुजरी, काकड़दा, मक्सी, मेलखेड़ी, गड़ी, कांकरिया, नयापुरा, बड़वी, खराडी के निचले हिस्सों को भी खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर पंकज जैन ने बताया कि बदलती स्थितियों पर नजर रखी जा रही है। आज सुबह साढ़े 7 बजे बांध में एक जगह और लीकेज देखा गया है। उसके बाद सुरक्षा के उपाय बढ़ा दिए गए। सिंचाई विभाग के इंजीनियर भी यहीं है और व्यवस्था देख रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए नीचे के 11 गांवों को खाली करवा लिया गया है।

मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि खाली कराए गए गांवों के लोगों के खाने-पीने और रहने के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का पूरा अमला व्यवस्था में लगा है और हालात पर नजर रखी जा रही है।