WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Govind Singh’s Charge : इस भ्रष्टाचार में BJP के मंत्रियों की हिस्सेदारी, गोविंद सिंह के आरोप!

1266

Govind Singh’s Charge : इस भ्रष्टाचार में BJP के मंत्रियों की हिस्सेदारी, गोविंद सिंह के आरोप!

बांध स्थल से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : कारम डैम के लीकेज के बाद राजनीति गरमाई हुई है। मंत्रियों के बाद आज MP विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविंद सिंह भी कोरम डैम पर पहुंचे। उन्होंने जमकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा मुख्यमंत्री के यहां से बह रही है और गंगोत्री में ही गंगा गंदी निकलेगी। अपवित्र होगी तो नीचे सफाई नहीं हो सकती। यही एक डेम नहीं अनेको डेम है कई योजनाए भ्रष्टाचार की गर्त में चली गई है। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियो की भी इस भ्रष्टाचार में हिस्सेदारी है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता गोविन्द सिंह ने कहा कि यह शिवराजसिंह की घोटालों की सरकार है। इनके कार्यकाल में सैकड़ों घोटाले हो चुके हैं।

MP सरकार पर साढ़े तीन लाख का कर्जा है। सरकार की जो भी कंस्ट्रक्शन कंपनियाँ है सभी का पहले भी घोटालो में नाम आ चुका है। जब डैम बनाने वाली कंपनी ब्लेक लिस्टेड थी और उसे निलंबित किया गया तो उसे करोडो का लेनदेन करके ही यह काम दिया गया होगा।

भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों की इसमें हिस्सेदारी है और भ्रष्टाचार में भी। इसकी न्ययायिक जांच होना चाहिए। मुख्यमंत्री दूध के धुले है अपनी सफाई देना चाहते है तो इसकी न्यायिक जांच करवाना चाहिए। जांच होगी तो दुध का दुध पानी का पानी हो जाएगा।