WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Train Accident : गोंदिया में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 53 यात्री घायल

सिग्नल नहीं मिलने से दोनों गाड़ियां एक ही पटरी पर आने से हादसा

1396

Train Accident : गोंदिया में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, 53 यात्री घायल

Gondia : कल रात करीब ढाई बजे महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई! इस दुर्घटना में 53 यात्री घायल हो गए। तीन बोगियां पटरी से उतर की जानकारी सामने आई है। यह हादसा रात ढाई बजे तब हुआ जब सिग्नल न मिल पाने के कारण दोनों गाड़ियां एक ही पटरी पर आ गई। दुर्घटना में किसी की मौत की जानकारी नहीं मिली।

एक ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। सिग्नल न मिलने के कारण पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी और मालगाड़ी आपस में भिड़ गईं। सिग्नल समस्या के कारण दोनों ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गई थीं।

सिग्नल मिलने पर बिलासपुर-भगत की कोठी पैसेंजर ट्रेन आगे निकली! वहीं, इसी पटरी पर मालगाड़ी नागपुर की तरफ जा रही थी. रेलवे सिग्नल नहीं मिला तो गोंदिया गेट के पास पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस रेल हादसे 53 यात्रियों घायल हुए हैं, जिनमें से 13 को मामूली चोटें आई!