WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pravasi Bharatiya Divas : दिल्ली की टीम ने ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ के इंतजामों का जायजा लिया  

अगले साल इंदौर में होने वाले आयोजन में उच्च स्तर की व्यवस्थाएं

964
WhatsApp Image 2022 08 17 At 6.08.42 PM 696x464

Indore : अगले साल 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन इंदौर में प्रस्तावित है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला यह दिवस विभिन्न देशों में निवास कर रहे भारतीय मूल के लोगों को एकत्रित करने का एक मंच प्रदान करता है।

इंदौर में प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम के आयोजन तथा व्यवस्थाओं के संबंध में आज विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी प्रतिनिधियों का दल इंदौर पहुंचा।

दल में शामिल विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ औसाफ सईद (CPV & IIA), संयुक्त संचालक (OE & PGI), ब्रह्म कुमार DS (OIA-2) और आकाश गुप्ता ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई बैठक में प्रवासी भारतीय दिवस पर आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा, एकेवीएन के एमडी रोशन सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सचिव डॉ सईद ने दल के अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम में देश-विदेश से आने वाले गणमान्य अतिथियों के ठहरने, ट्रांसपोर्टेशन, मीटिंग स्थल, भोजन आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश को विश्व मानचित्र पर एक अलग स्थान प्रदान करेगा। इंदौर की विशेषता यह है कि यहां उद्योग, पर्यटन तथा संस्कृति का मिश्रण होता है। इस वजह से देश-विदेश से प्रवासी भारतीय दिवस में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए यह एक समृद्ध कारक प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए उच्चतम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी गठित की जाएगी जिसमें विदेश मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश शासन के अधिकारी शामिल रहेंगे।

लोकल विलेज कांसेप्ट

बैठक में उपस्थित सदस्यों को कलेक्टर ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को यहां की स्थानीय संस्कृति से परिचय कराने के लिए लोकल विलेज कांसेप्ट तैयार किया जाएगा। इस लोकल विलेज प्रदर्शनी में स्थानीय आदिवासी कला तथा ट्राइबल एक्सपर्टीज की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद दल के सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया गया।