WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

EOW Raid : जबलपुर RTO के यहां EOW को आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति मिली

बुधवार रात से शुरू हुई छापे की कार्रवाई अभी भी जारी

2006
EOW Raid: ARTO जबलपुर के घर EOW का छापा

Jabalpur : आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने यहां के RTO संतोष पाल के घर बुधवार देर रात छापामारी की कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की एक टीम ने दबिश दी और संतोष पाल की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। EOW के अफसरों ने जब अध‍िकारी की संपत्‍त‍ि देखी, तो उनकी आंखे फटी रह वे। अपनी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति इस RTO के घर से म‍िलने के दस्तावेज म‍िले हैं।

लंबे समय से संतोष पाल सिंह की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत म‍िल रही थी। बताते हैं कि RTO ने आय से 650% अधिक संपत्ति अर्जित की। संतोष पाल के पास 6 आवासीय मकान, एक फार्म हाउस, एक स्कॉर्पियो, एक आई-20 कार, 2 मोटरसाइकिल म‍िली। उनके सभी ठ‍िकानों पर सर्चिंग जारी है। EOW के अफसर ये पता लगाने की कोश‍िश कर रहे हैं क‍ि इतनी संपत्‍त‍ि आख‍िर कैसे जमा की गई।

पति और पत्नी दोनों बरसों से यहीं जमे
यह पहला मौका नहीं है जब RTO संतोष पाल पर ऐसी कोई कार्रवाई हुई है। इसी साल मई में लोकायुक्त ने RTO और उनकी पत्नी के खिलाफ विशेष अदालत में परिवाद दायर किया था।

शिकायतकर्ता धीरज कुकरेजा और स्वप्निल सराफ की और से RTO संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ विशेष अदालत में परिवाद दायर किया था। लोकायुक्त विशेष जज अनूप त्रिपाठी की अदालत ने प्रकरण को दर्ज करते हुए 14 जून को मामले की सुनवाई नियत की गई थी। शिकायतकर्ताओं की तरफ से दायर परिवाद में कहा गया है कि संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल ने लोक सेवक पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। शिकायतकर्ताओं ने विशेष अदालत से RTO संतोष पाल और रेखा पाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की अपील की है।

इस पर RTO का कहना था कि न्यायालय जब मेरा पक्ष सुनेगा जो निर्णय लेगा वो मुझे स्वीकार होगा। संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल कई वर्षों से जबलपुर RTO कार्यालय में पदस्थ है। संतोष पाल को हटाने पिछले कुछ वर्षो में ऑटो चालकों से लेकर भाजपा के नेताओ ने भी कई आंदोलन और धरना प्रदर्शन किए है। संतोष पाल की शासन में मंत्रियों और बड़े अधिकारियों तक पहुंच के चलते वो यहां पर डटे हुए है।