WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP News: मुख्यमंत्री निवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

कलाकार दल ने भगवान कृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए

1168

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर आज हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर सीएम श्री चौहान ने कहा कि आज हम सब कन्हैया की भक्ति में लीन होकर सबके आनंद की प्रार्थना करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के कारण अनेक पर्व त्योहार के दो वर्ष कार्यक्रम नहीं हो सके। अब जन्माष्टमी पर्व हमें सब भूल कर इस पर्व में आनंद होने का संदेश दे रहा है।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 10.44.46 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वैभवशाली भारत के निर्माण के लिए हम सब मिलकर कार्य करें। उन्होंने प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश के कलाकार दल ने भगवान कृष्ण की स्तुति में अनेक भजन प्रस्तुत किए। मंत्री श्री विश्वास सारंग,भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक गण श्रीमती कृष्णा गौर अन्य विधायक निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित होकर देर रात तक भजन सुनते रहे।

WhatsApp Image 2022 08 19 at 10.44.45 PM 1

प्रस्तुत प्रमुख भजन है:

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की…

बड़ी देर भई नंदलाला…..