WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Ratlam News: महापौर प्रहलाद पटेल ने किया मेयर इन कौंसिल का गठन

जानिए किन-किन पार्षदों को MIC में मिला स्थान

1306
WhatsApp Image 2022 08 20 At 4.32.41 PM 696x464

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, संभागीय भाजपा प्रभारी, कान्तदेव सिंह एवं जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, सांसद गुमान सिंह डामोर एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा की अनुशंसा पर महापौर प्रहलाद पटेल ने मेयर इन कौंसिल का गठन किया।

यह पार्षदगण शामिल किए गए हैं।

इस मामले में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मेयर इन कौंसिल में वार्ड 5 भगतसिंह भदौरिया, वार्ड 8 गिरधारी सिंह(पप्पु पुरोहित), वार्ड 17 श्रीमती अनिता कटारा, वार्ड 18 मनोहर लाल सोनी (राजू सोनी),
वार्ड 22 विशाल शर्मा, वार्ड 23 अक्षय संघवी, वार्ड 40 धर्मेन्द्र व्यास, वार्ड 41 दिलीप गांधी, वार्ड 32 रामलाल डाबी एवं
वार्ड 49 श्रीमती सपना त्रिपाठी को शामिल किया गया है।