WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

PM मोदी से CM शिवराज ने फोन पर चर्चा की, अतिवृष्टि और बाढ़ की जानकारी दी

1041

PM मोदी से CM शिवराज ने फोन पर चर्चा की, अतिवृष्टि और बाढ़ की जानकारी दी

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की विस्तृत जानकारी दी ।

मुख्यमंत्री ने बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों के बारे में बताया, उन्हे रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की जानकारी दी । मुख्यमंत्री ने आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया ।

मुख्यमंत्री चौहान ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर ,भोपाल सहित अन्य स्थानों की जानकारी से प्रधानमंत्री को अवगत कराया ।