WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Retirement Age : MP में शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 65 करने का प्रस्ताव

राज्य कर्मचारी कल्याण संघ ने सरकार को प्रस्ताव भेजा

7011

Bhopal : प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के सेवाकाल से सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने यह तर्क दिया कि सरकारी विभागों में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी हो रही है। इससे इन विभागों के काम में व्यवधान आ रहे हैं। इसलिए सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल की जाना चाहिए। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने इस आशय का एक प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

पहले से 65 साल उम्र
कुछ सरकारी विभागों में सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल ही है। इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ विभाग के चिकित्सक आदि की सेवानिवृति की आयु सीमा 65 वर्ष है।

Retirement Age : MP में शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 65 करने का प्रस्ताव

कर्मचारी संघो के प्रतिनिधियों के द्वारा उल्लेखित किया गया कि शासकीय विभागों में नई भर्ती कई सालों से नहीं हो सकी है। साथ ही पुराने कर्मचारी रिटायर होते जा रहे हैं। इस वजह से कर्मचारियों के कई आवश्यक पद रिक्त हैं, जिससे उक्त सभी विभागों में कार्यवाही प्रभावित हो रही है। इसलिए सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाया जाना जरूरी है।